रांची : 6.82 करोड़ गबन मामले का ऑडिट करेगा सीएजी

रांची : राज्य के 1776 प्रज्ञा केंद्रों द्वारा बिजली बिल के 6.82 करोड़ रुपये के गबन मामले में अॉडिट कराने की अनुशंसा सीएजी से की गयी है. इसको लेकर झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीबीएनएल) ने सीएजी को पत्र लिखा है. गौरतलब है कि जेवीबीएनएल ने 6.82 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में […]

रांची : राज्य के 1776 प्रज्ञा केंद्रों द्वारा बिजली बिल के 6.82 करोड़ रुपये के गबन मामले में अॉडिट कराने की अनुशंसा सीएजी से की गयी है. इसको लेकर झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीबीएनएल) ने सीएजी को पत्र लिखा है. गौरतलब है कि जेवीबीएनएल ने 6.82 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में 1776 प्रज्ञा केंद्रों के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दे चुका है. निगम ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रज्ञा केंद्रों पर बिजली बिल और नये कनेक्शन के लिए फीस जमा करने की व्यवस्था की थी.
इन प्रज्ञा केंद्रों पर निगम के लिए जमा की जानेवाली राशि को निगम के खाते में जमा करना था. प्रज्ञा केंद्र के संचालकों ने उपभोक्ताओं से बिल की वसूली करने के बाद इसे निगम के खाते में जमा करने में गड़बड़ी की. शिकायत मिलने पर निगम ने इसकी जांच की. इसमें यह पाया गया कि प्रज्ञा केंद्र के संचालकों ने 60,221 मामलों में उपभोक्ताओं से वसूले गये 6.82 करोड़ रुपये को निगम के खाते में जमा नहीं किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >