रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे को मिला गोविंद वल्लभ पंत शील्ड

रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे को मंगलवार को गोविंद वल्लभ पंत शील्ड पुरस्कार मिला है. मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने जीएम दक्षिण-पूर्व रेलवे ललित चंद्र त्रिवेदी को प्रदान किया. यह पुरस्कार 64वें राष्ट्रीय रेल पुरस्कार कार्यक्रम के तहत दिया गया. इसके अलावा दक्षिण-पूर्व रेलवे को सिग्नल और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग […]

रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे को मंगलवार को गोविंद वल्लभ पंत शील्ड पुरस्कार मिला है. मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने जीएम दक्षिण-पूर्व रेलवे ललित चंद्र त्रिवेदी को प्रदान किया. यह पुरस्कार 64वें राष्ट्रीय रेल पुरस्कार कार्यक्रम के तहत दिया गया. इसके अलावा दक्षिण-पूर्व रेलवे को सिग्नल और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग शील्ड और सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रेक्शन शील्ड भी प्रदान किया गया. वहीं, व्यक्तिगत पुरस्कार आद्रा डिवीजन के एस विश्वास, दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय के इंद्रनील मुखर्जी, आद्रा के कमल मुस्तफा, चक्रधरपुर डिवीजन के सौरभ राज व चंद्रपुरा डिवीजन के संतोष कुमार मल्लिक को दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >