रांची : राज्यसभा से तीन तलाक विधेयक पारित होने पर भाजपा ने खुशी का इजहार किया है़ भाजपा नेताओं ने इस कदम का स्वागत करते हुए, ऐतिहासिक बदलाव बताया है़ महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया है़
महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा होगी : गिलुवा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक दिन है़ तीन तलाक के अापराधिक कृत्य बन जाने से इस पर रोक लगेगी़ इसके साथ ही महिला आत्मसम्मान की रक्षा होगी़ श्री गिलुवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी संसद सदस्यों के प्रति आभार जताया है़
करोड़ों मुसलिम माताओं-बहनों की जीत : मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि आज करोड़ों मुसलिम माताओं-बहनों की जीत हुई है़ उन्हें सम्मान से जीने का हक मिला है़ तीन तलाक जैसी कुप्रथा से पीड़ित मुसलिम महिलाओं को आज न्याय मिला है़ संसद के दोनों सदन ने तीन तलाक़ बिल को पारित कर दिया है़
