रांची एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरकार्गो फैसिलिटी मिलेगी

रांची : भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची को जल्द ही इंटरनेशनल एयरकार्गो फैसिलिटी मिलेगी. राज्य सरकार द्वारा रांची एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरकार्गो फैसिलिटी की मांग के बाद केंद्र सरकार ने सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी केंद्र सरकार व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पत्र लिख कर इंटरनेशनल एयरकार्गो […]

रांची : भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची को जल्द ही इंटरनेशनल एयरकार्गो फैसिलिटी मिलेगी. राज्य सरकार द्वारा रांची एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरकार्गो फैसिलिटी की मांग के बाद केंद्र सरकार ने सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया है.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी केंद्र सरकार व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पत्र लिख कर इंटरनेशनल एयरकार्गो फैसिलिटी देने का आग्रह किया है.
मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य में निर्यात और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल एयरकार्गो की जरूरत महसूस की जा रही है. मौजूदा समय में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सामान सीधाविदेश नहीं जा सकता है. झारखंड से माल पहले देश के किसी अन्य इंटरनेशनल एयरकार्गो फैसिलिटी वाले एयरपोर्ट को भेजा जाता है.
वहां से सामान विदेश के लिए रवाना किया जाता है. रांची में इंटरनेशनल एयरकार्गो की सुविधा मिलने के बाद माल सीधा विदेश भेजा जा सकेगा. वहीं, विदेशों से वस्तुओं का आयात भी सीधे रांची एयरपोर्ट पर किया जा सकेगा. इससे समय और धन, दोनों की बचत होगी. उत्पादकों व उद्योगों को काफी आसानी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >