रांची : मारपीट व चाकूबाजी का आरोपी गिरफ्तार

रांची : अरगोड़ा पुलिस ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, मारपीट और चाकूबाजी की घटना में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार मो शाहिद को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वह हिंदपीढ़ी का रहने वाला है. पुलिस ने घटना को लेकर शाहिद से पूछताछ भी की. उसने घटना के बारे में पुलिस […]

रांची : अरगोड़ा पुलिस ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, मारपीट और चाकूबाजी की घटना में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार मो शाहिद को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

वह हिंदपीढ़ी का रहने वाला है. पुलिस ने घटना को लेकर शाहिद से पूछताछ भी की. उसने घटना के बारे में पुलिस को बताया कि घटना के बाद पीड़ित पक्ष के लोग अपना जानवर खोजने पहुंचे थे. जानवरों के संबंध में पूछे जाने पर विवाद हुआ था. इसके बाद उनके साथ मारपीट की गयी थी. इस दौरान जाति विशेष या धार्मिक नारा लगाने से नहीं कहा गया था.

उल्लेखनीय है हरमू फल मंडी के पीछे चार युवकों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, मारपीट और छिनतई के आरोप में शेखर राम ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में बसंत राम के साथ मारपीट कर मोबाइल और रुपये लूटने का आरोप था. लेकिन मामले में वादी ने वीडियो में बयान में दिया था कि घटना से पहले उनसे धार्मिक नारा लगाने को कहा गया था. इसी का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और चाकूबाजी की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >