रांची :जाम लगते ही, रेडियम रोड में रोक दिया गया वाहनों का आवागमन

रांची : विभिन्न राजनीति दलों और संगठनों ने सोमवार को राजभवन पर मार्च किया गया था. इस कारण दोपहर 1:30 बजे राजभवन चौक पर जाम लग गया था. सड़क किनारे झामुमो की तख्ती लिये समर्थक कतार में खड़े थे. वहीं, सड़क के दोनों छोड़ पर वाहनों का रेला लगा था. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी धीरे-धीरे […]

रांची : विभिन्न राजनीति दलों और संगठनों ने सोमवार को राजभवन पर मार्च किया गया था. इस कारण दोपहर 1:30 बजे राजभवन चौक पर जाम लग गया था. सड़क किनारे झामुमो की तख्ती लिये समर्थक कतार में खड़े थे. वहीं, सड़क के दोनों छोड़ पर वाहनों का रेला लगा था.
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी धीरे-धीरे वाहनों को निकालने की कोशिश कर रहे थे. जाम ज्यादा बढ़ने पर पुलिस प्रशासन ने एसएसपी आवास से रेडियम रोड के रास्ते कचहरी चौक जाने वाले मार्ग को तत्काल बंद कर दिया. राजभवन से कचहरी जाने के लिए लोगों को करमटोली चौक और जेल चौक होते हुए जाना पड़ा
इसी तरह कचहरी चौक से राजभवन की ओर जाने वाले लोगों को जेल चौक के रास्ते करमटोली चौक होते हुए जाना पड़ा. इस वजह से यातायात पर काफी दबाव दिखा. वाहन रेंग कर चल रहे थे. दूसरी ओर रातू रोड से राजभवन का रास्ता का रास्ता पर ऑटो संघ के मार्च के कारण जाम सा रहा. करीब तीन बजे यातायात पर से दबाव हटा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >