सिकिदिरी : स्वरोजगार से जुड़ रहे नवागढ़ पंचायत के लोग : वर्णवाल

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने आदर्श आदिवासी पंचायत नवागढ़ का दौरा किया सिकिदिरी : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल रविवार को आदर्श आदिवासी पंचायत नवागढ़ पहुंचे. पंचायत सचिवालय नवागढ़ में पौधरोपण किया. इसके बाद उन्होंने ओवर गांव में लगे 25-25 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया. साथ ही गुरुत्व सिंचाई योजना के विकास […]

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने आदर्श आदिवासी पंचायत नवागढ़ का दौरा किया
सिकिदिरी : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल रविवार को आदर्श आदिवासी पंचायत नवागढ़ पहुंचे. पंचायत सचिवालय नवागढ़ में पौधरोपण किया. इसके बाद उन्होंने ओवर गांव में लगे 25-25 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया. साथ ही गुरुत्व सिंचाई योजना के विकास व जल संरक्षण के लिए श्रमदान से बोरा बांध का निर्माण कराया गया. वन विभाग की ओर से ओवर गांव में तीन हजार फलदार पौधे बांटे गये.
वहीं मनरेगा के तहत श्याम सुंदर बेदिया की एक एकड़ भूमि पर आम का पौधा लगाया गया. इधर महिला समूह को स्वावलंबी बनाने के लिए बतख व बकरी का वितरण किया गया. इस अवसर पर श्री वर्णवाल ने कहा कि पंचायत के लोगों का पूर्ण विकास करने के उद्देश्य से उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है.
सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. वहीं उपायुक्त राय महिमा पत रे ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया. इस दौरान सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, सीओ जयप्रकाश करमाली, रेंजर आरके सिंह, प्रमुख अनिता गाड़ी, राजेंद्र शाही, प्रभारी मुखिया रेखा देवी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >