पिस्कानगड़ी : 342 विस्थापित को भू पट्टा

नयासराय गांव के हैं विस्थापित परिवार 60 वर्ष बाद रैयतों को मिली 10-10 डिसमिल जमीन पिस्कानगड़ी : नगड़ी प्रखंड के नयासराय गांव के 342 विस्थापित रैयतों को 10-10 डिसमिल जमीन का पट्टा दिया गया. कल्लू मैदान में आयोजित समारोह में ग्रामीणों के बीच पट्टा का वितरण किया गया. ग्रामीणों को 60 वर्ष बाद जमीन का […]

नयासराय गांव के हैं विस्थापित परिवार
60 वर्ष बाद रैयतों को मिली 10-10 डिसमिल जमीन
पिस्कानगड़ी : नगड़ी प्रखंड के नयासराय गांव के 342 विस्थापित रैयतों को 10-10 डिसमिल जमीन का पट्टा दिया गया. कल्लू मैदान में आयोजित समारोह में ग्रामीणों के बीच पट्टा का वितरण किया गया. ग्रामीणों को 60 वर्ष बाद जमीन का पट्टा मिला.
सांसद संजय सेठ ने कहा कि भाजपा सरकार गांव की मूलभूत समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कर रही है. हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि एचइसी विस्थापित परिवार का यह पुराना मामला था, जिसमें ग्रामीणों को काफी मेहनत के बाद फल मिला. अब उन्हें उनकी जमीन का पट्टा मिल रहा है.
सीअो वंदना शेजवलकर, सीआइ अशोक बड़ाइक, उप प्रमुख प्रेम उरांव, पंकज शाहदेव, 20 सूत्री अध्यक्ष चुड़ामणि महतो, मुखिया नीलम तिग्गा, शंभु खलखो, श्वेता देवी, नगड़ी मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, दुलाल देवघरिया, मेघनाथ महतो, करमा उरांव, महावीर मुंडा व श्याम लाल मुंडा ने पट्टा का वितरण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >