रांची के उपायुक्त ने दिया निर्देश
रांची़ : उपायुक्त राय महिमापत रे ने सभी विभागों के प्रमुख एवं प्रखंडों के बीडीओ-सीओ के साथ बैठक की. उपायुक्त ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की समीक्षा करते हुए लाभुकों का चयन कर किस्त की राशि देने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया.
यह भी निर्देश दिया कि जिले की सभी पंचायतों में खेल का मैदान बनाने के लिए जल्द से जल्द स्थल का चयन किया जाये. उपायुक्त ने कहा कि अंचल स्तरीय लगने वाले शिविर में सभी अंचलाधिकारी हर हाल में उपस्थित रहें.
विभिन्न प्रखंडों में टाना भगतों के लंबित म्यूटेशन की जानकारी लेते हुए उन्होंने कार्य को तेज गति से पूरा करने का निर्देश दिया. 90 दिनों की पेंडेंसी की जानकारी लेते हुए कहा कि 90 दिनों की पेंडेंसी एक सप्ताह से ज्यादा होने पर फाइन लगेगा. उपायुक्त ने कहा कि ऐसे भवन जो जर्जर हो गये हैं. ऐसे भवन कभी भी गिर सकते हैं. बैठक में डीडीसी दिव्यांशु झा आदि उपस्थित थे.
