रांची : कुदलोग के उप मुखिया को अपराधियों ने गोली मारी

रांची/नगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के कुटे स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप कुदलोग पंचायत के उप मुखिया राम मुंडा (पिता स्व सुंदर मुंडा) को अपराधियों ने गोली मार दी़ घटना बुधवार शाम साढ़े सात बजे की है़ राम मुंडा को गंभीर स्थिति में मेडिका में भर्ती कराया गया है़ राम मुंडा अपने गांव होटवासी से […]

रांची/नगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के कुटे स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप कुदलोग पंचायत के उप मुखिया राम मुंडा (पिता स्व सुंदर मुंडा) को अपराधियों ने गोली मार दी़ घटना बुधवार शाम साढ़े सात बजे की है़ राम मुंडा को गंभीर स्थिति में मेडिका में भर्ती कराया गया है़
राम मुंडा अपने गांव होटवासी से सामान खरीदने धुर्वा स्थित जेपी मार्केट जा रहे थे़ कुटे स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों में से एक ने उन्हें पीछे से उन्हें गोली मार दी. घटना के बाद अपराधी भाग निकले. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगड़ी पुलिस को दी़ पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया. मामले में उप मुखिया के भाई सुशील मुंडा को पुलिस ने हिरासत में लिया है़ उससे पूछताछ की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >