रांची : पाइप फटा, सर्जरी ओटी में घुसा पानी, शाम तक चली सफाई

रांची : रिम्स के सर्जरी ओटी (एसओटी) और कैज्युएल्टी ओटी (सीओटी) में बुधवार दोपहर पानी भर गया. दरअसल, दोपहर बाद ऑपरेशन थियेटर में लगा डक का एसबेस्टस टूट का गिर गया. इससे पाइप क्षतिग्रस्त हो गया और ऑपरेशन थियेटर मेें पानी भर गया. विभाग के कर्मी ने इसकी सूचना पीएचइडी विभाग के अभियंता को दी. […]

रांची : रिम्स के सर्जरी ओटी (एसओटी) और कैज्युएल्टी ओटी (सीओटी) में बुधवार दोपहर पानी भर गया. दरअसल, दोपहर बाद ऑपरेशन थियेटर में लगा डक का एसबेस्टस टूट का गिर गया. इससे पाइप क्षतिग्रस्त हो गया और ऑपरेशन थियेटर मेें पानी भर गया. विभाग के कर्मी ने इसकी सूचना पीएचइडी विभाग के अभियंता को दी. इसके बाद देर शाम तक डक को दुरुस्त किया गया. इसके बाद सफाईकर्मियाें ने ओटी से जमा पानी बाहर निकाला. गौरतलब है कि पिछले एक माह में दूसरी बार सर्जरी ओटी में पानी भरा है.
सबसे बड़ी बात यह है कि ओटी में गंदा पानी भर जाने से संक्रमण होने का खतरा रहता है, लेकिन सफाई कर सर्जरी शुरू कर दी जाती है. वहीं, प्रथम तल पर डायलिसिस यूनिट का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके फाल सिलिंग पर पानी जमा हो गया है. इससे नयी यूनिट की फाॅल्स सीलिंग खराब हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >