रांची : अनुबंधकर्मियों का आंदोलन आज से

रांची : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को संघ के अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई. एनएचएम मुख्यालय में हुई बैठक में संघ के सदस्यों ने 18 जुलाई से हो रहे चरणबद्ध आंदोलन पर सहमति जतायी तथा इसे सफल बनाने की शपथ ली. जानकारी के मुताबिक संघ की मुख्य […]

रांची : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को संघ के अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई. एनएचएम मुख्यालय में हुई बैठक में संघ के सदस्यों ने 18 जुलाई से हो रहे चरणबद्ध आंदोलन पर सहमति जतायी तथा इसे सफल बनाने की शपथ ली.
जानकारी के मुताबिक संघ की मुख्य मांगों में सेवा से हटाये गये शीत शृंखला पदाधिकारी नील रंजन सिंह को सेवा में वापस लाना, एमपीडब्ल्यू को एक वर्ष के बजाय तीन वर्ष का अवधि विस्तार देते हुए स्थायी करना तथा एएनएम व जीएनएम सहित सभी पारा मेडिकल स्टाफ का स्थायीकरण जैसी मांगें शामिल हैं.
संघ के सभी सदस्य 18 से 20 जुलाई तक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. वहीं 22 व 23 जुलाई को राज्यभर के अनुबंध कर्मियों की कलमबंद हड़ताल होगी. इसके बाद संघ 24 व 25 जुलाई को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >