रांची : कार से ले उड़े बैग

रांची : दोपहर दो बजे मेन रोड स्थित हवाई नगर रोड नंबर छह निवासी अखिक प्रसाद कार में बैठ कर अपने स्टाफ का इंतजार कर रहे थे. तभी दो व्यक्ति आये और उनसे कहा कि कार के नीचे कुछ सामान गिरा है. अखिक प्रसाद ने कार का गेट खोल कर देखा, तो नीचे कुछ नहीं […]

रांची : दोपहर दो बजे मेन रोड स्थित हवाई नगर रोड नंबर छह निवासी अखिक प्रसाद कार में बैठ कर अपने स्टाफ का इंतजार कर रहे थे. तभी दो व्यक्ति आये और उनसे कहा कि कार के नीचे कुछ सामान गिरा है. अखिक प्रसाद ने कार का गेट खोल कर देखा, तो नीचे कुछ नहीं था.
तब उन्होंने कार का गेट बंद कर लिया. कार की सीट पर नजर पड़ी, तो देखा कि बैग गायब है. घटना के संबंध में उन्होंने डेली मार्केट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. व्यवसायी के मुताबिक, बैग में जमीन के दस्तावेज, साइन किया चेकबुक सहित अन्य कागजात थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >