रांची : जांच पदाधिकारी नहीं आ रहे गवाही देने

रांची : संजीवनी बिल्डकॉन से जुड़े धोखाधड़ी मामले में जांच पदाधिकारी सुशील कुमार कोर्ट में गवाही देने के लिए मार्च 2019 से ही नहीं आ रहे हैं. एजेसी एसपी दुबे की अदालत ने 13 मार्च 2019 को रांची के एसएसपी को पत्र लिखकर जांच पदाधिकारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर करने का निर्देश दिया […]

रांची : संजीवनी बिल्डकॉन से जुड़े धोखाधड़ी मामले में जांच पदाधिकारी सुशील कुमार कोर्ट में गवाही देने के लिए मार्च 2019 से ही नहीं आ रहे हैं. एजेसी एसपी दुबे की अदालत ने 13 मार्च 2019 को रांची के एसएसपी को पत्र लिखकर जांच पदाधिकारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर करने का निर्देश दिया था.

एसएसपी द्वारा उसका पालन आज तक नहीं किया गया. इसके बाद अदालत ने पुलिस महानिदेशक के पास तीन जून 2019 को पत्र लिखकर जांच पदाधिकारी को गवाही के लिए भेजने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >