रांची़ : मॉब लिंचिंग की घटना दोबारा न हो : डीजीपी

रांची़ : डीजीपी केएन चौबे ने राज्य के सभी एसपी को निर्देश दिया है कि किसी भी सूरत में मॉब लिंचिंग की घटना दोबारा न हो यह सुनिश्चित करें. इसके लिए जो कदम उठाने पड़े उठायें. डीजीपी सोमवार को पुलिस मुख्यालय में सभी एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जहां […]

रांची़ : डीजीपी केएन चौबे ने राज्य के सभी एसपी को निर्देश दिया है कि किसी भी सूरत में मॉब लिंचिंग की घटना दोबारा न हो यह सुनिश्चित करें. इसके लिए जो कदम उठाने पड़े उठायें. डीजीपी सोमवार को पुलिस मुख्यालय में सभी एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि जहां भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं, दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई करें. रांची के एसपी को निर्देश देते हुए डीजीपी ने कहा कि डोरंडा और कर्बला चौक में जो भी घटनाएं हुई हैं, इसके दोषियों पर अविलंब कड़ी कार्रवाई करें. किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. डीजीपी मंगलवार को देवघर श्रावणी मेला में विधि व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. वह आज देवघर में ही रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >