8 जुलाई को होगी धुर्वा में नवनिर्मित शिवमंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

रांची : धुर्वा स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा 8 जुलाई को की जाएगी. प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम 6 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगी. 6 जुलाई को प्रात: 7 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी और जलाधिवास किया जाएगा. इसके बाद दोपहर 3 बजे से दुर्गा पाठ और आरती होगी. 7 जुलाई को प्रात: 8 […]

रांची : धुर्वा स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा 8 जुलाई को की जाएगी. प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम 6 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगी. 6 जुलाई को प्रात: 7 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी और जलाधिवास किया जाएगा. इसके बाद दोपहर 3 बजे से दुर्गा पाठ और आरती होगी.

7 जुलाई को प्रात: 8 बजे से 12 बजे तक वेदी पुजन और दुर्गापाठ. उसके बाद आरती की जाएगी. उसी दिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक दुर्गापाठ, महामृत्‍युंजय जाप और फिर उसके बाद आरती की जाएगी.

8 जुलाई को प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक प्राण प्रतिष्‍ठा , श्रृंगार और आरती की जाएगी. दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हवन और भोग वितरण किया जाएगा. 8 जुलाई को ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है. यह जानकारी शिव मंदिर समिति शिव पुरी धुर्वा की ओर से दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >