रांची : रिम्स परिसर में बेतरतीब खड़े कई वाहनों का कटा चालान

रांची : पुलिस ने गुरुवार को रिम्स परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया. इसके तहत रिम्स ओपीडी गेट के सामने खड़े वाहनों के चालान काटे गये. अभियान का नेतृत्व सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय कर रहे थे. उन्होंने वाहन चालकों को हिदायत दी कि ओपीडी के गेट के सामने वाहन नहीं लगायें. […]

रांची : पुलिस ने गुरुवार को रिम्स परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया. इसके तहत रिम्स ओपीडी गेट के सामने खड़े वाहनों के चालान काटे गये. अभियान का नेतृत्व सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय कर रहे थे. उन्होंने वाहन चालकों को हिदायत दी कि ओपीडी के गेट के सामने वाहन नहीं लगायें. अगर आदेश का उल्लंघन किया गया, तो संबंधित वाहन का चालान कटेगा. साथ ही वाहन को जब्त भी किया जायेगा.
उन्होंने रिम्स के सुरक्षाकर्मियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ओपीडी गेट के सामने किसी भी प्रकार का वाहन न लगे. गौरतलब है कि डीजीपी कमल नयन चौबे के आदेश के बाद रिम्स परिसर इमरजेंसी के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गयी है. वहीं, चारों ओर से पुलिस द्वारा चौकसी बरती जा रही है. कई जगहों पर नो पार्किंग के बोर्ड भी लगा दिये गये हैं. वहीं, पुलिस के जवानों ने कई चारपहिया वाहनों को भी किनारे कर पार्क कराने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >