रांची : शहरवासी पांच प्रतिशत छूट के साथ अपना होल्डिंग टैक्स 30 जून तक नगर निगम में जमा कर सकते थे. ज्यादा से ज्यादा लोग होल्डिंग टैक्स जाम कर सकें, इसके लिए नगर निगम कार्यालय और डोरंडा निगम कार्यालय को रविवार को भी खोल कर रखा गया था.
इस कारण निगम में दिन भर टैक्स जमा करने वाले लोगों की भीड़ लगी रही. शाम को जब टैक्स कलेक्शन की राशि की गणना की गयी, तो वह 82 लाख से अधिक की थी. नगर निगम की राजस्व शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि निगम ने इस पहले क्वार्टर में होल्डिंग टैक्स के रूप में 26.71 करोड़ की राशि की वसूली की गयी है.
