रांची : इनोवेटिव और जॉब ओरिएंटेड एजुकेशन पर जोर देने के कारण AAA+ रैंक्ड आइटीएम कंपनियों की पहली पसंद बन चुका है. 2018-19 में ही 107 से ज्यादा कंपनीज आइटीएम में विजिट कर स्टूडेंट्स को रिक्रूट कर चुकी हैं. इनमें सबसे ज्यादा पैकेज 27 लाख और औसत पैकेज 5.5 लाख के ऑफर हुए हैं. पिछले कई सालों से इंफोसिस, आइबीएम, विप्रो, अमेजॉन, टाटा स्टील, रिलायंस, अडानी, फ्यूचर ग्रुप जैसी कई कंपनियां आ रही हैं.
संस्थान में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, फाइनेंशियल स्टडीज, फॉर्मेसी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आर्ट्स एंड डिजाइन, आर्किटेक्चर, लॉ, पारामेडिकल, एग्रीकल्चर, नर्सिंग, स्पोर्ट्स एजुकेशन, लाइब्रेरी एंड इंर्फोमेशन साइंस आदि कोर्स ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ रिसर्च प्रोग्राम के रूप में चलाये जा रहे हैं.
कुलपति प्रो डॉ कमलकांत द्विवेदी ने कहा कि अनुशासन और नवाचार के साथ यूनिवर्सिटी शिक्षा के नये तरीकों पर काफी जोर दे रही है, ताकि युवा अपने सपने जी सकें.
