हटिया : सिगरेट खरीदने में पैसे के विवाद पर दुकान संचालक पर हमला

हटिया : सिगरेट खरीदने को लेकर पैसे के विवाद में दो युवकों विक्की कुमार व अतुल आनंद ने जेपी मार्केट स्थित रामा स्टोर के मालिक रामा सिंह पर हमला कर दिया. इस घटना में उनका हाथ जख्मी हो गया़ घटना शनिवार शाम छह बजे की है़ पुलिस ने हमला के आरोप में दोनों युवकों को […]

हटिया : सिगरेट खरीदने को लेकर पैसे के विवाद में दो युवकों विक्की कुमार व अतुल आनंद ने जेपी मार्केट स्थित रामा स्टोर के मालिक रामा सिंह पर हमला कर दिया. इस घटना में उनका हाथ जख्मी हो गया़ घटना शनिवार शाम छह बजे की है़ पुलिस ने हमला के आरोप में दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है. दोनों युवक दुकान में सिगरेट खरीदने आये थे.

सिगरेट मांगने के बाद जब राम सिंह ने सिगरेट दिया, तब दोनों युवक सिगरेट का कम पैसा देने लगे. इस पर रामा सिंह से उनकी बकझक शुरू हो गयी़ इसी दौरान एक युवक लाठी लेकर आया, तो लोगों ने उसे भगा दिया. दुबारा अतुल आनंद वहां चाकू लेकर पहुंचा और रामा सिंह पर वार कर दिया. हमला को रोकने के क्रम में रामा सिंह के हाथ में चाकू लग गया. धुर्वा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घायल रामा सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >