जमशेदपुर/रांची : हज यात्रा 2019 पर मक्का-मदीना जानेवाले झारखंड के यात्रियों काे 24 घंटे पहले हवाई अड्डा पर बनाये गये कार्यालय में रिपाेर्ट करनी हाेगी. अॉनलाइन बुकिंग करानेवाले हज यात्री भी 24 घंटे पहले पहुंच कर पेमेंट संबंधी कागजात दिखाकर बाेर्डिंग संबंधी निर्देश हासिल कर सकते हैं. अॉनलाइन बुकिंग करानेवालाें काे दाे दिनाें के अंदर-24 घंटे पहले उड़ान संबंधी जानकारी प्रदान कर दी जायेगी.
हज यात्रियों को 24 घंटे पहले करनी पड़ेगी रिपोर्ट
जमशेदपुर/रांची : हज यात्रा 2019 पर मक्का-मदीना जानेवाले झारखंड के यात्रियों काे 24 घंटे पहले हवाई अड्डा पर बनाये गये कार्यालय में रिपाेर्ट करनी हाेगी. अॉनलाइन बुकिंग करानेवाले हज यात्री भी 24 घंटे पहले पहुंच कर पेमेंट संबंधी कागजात दिखाकर बाेर्डिंग संबंधी निर्देश हासिल कर सकते हैं. अॉनलाइन बुकिंग करानेवालाें काे दाे दिनाें के अंदर-24 […]

धातकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम हज कमेटी के मास्टर ट्रेनर हाजी माेहम्मद युसूफ ने बताया कि एक कवर ग्रुप के हज यात्रियों काे अब नये ग्रुप में शामिल नहीं किया जा सकता है. रिहायशी कैटेगरी (एनसीएनटीजेड-अजीजिया) में भी परिवर्तन नहीं हाे पायेगा.
यात्रा से पहले अपनी शारीरिक जांच करायें. वैक्सीनेशन, दिमागी बुखार, पाेलियाे की खुराक लें आैर साथ में अन्य जरूरी दवाएं अपने साथ रखें. उड़ान की दी गयी तारीख में तब्दीली केवल हाजी, उसके किसी नजदीकी रिश्तेदार की मृत्यु, शदीद बीमारी या हादसा हाेने पर ही स्वीकार की जायेगी.
बुकिंग कराने के बाद भी यदि किसी कारणवश फ्लाइट यदि छूट जाती है ताे दाेबारा यात्रा के लिए 25 हजार रुपये काेर बैंकिंग के माध्यम से हज कमेटी अॉफ इंडिया के अकाउंट में जमा कराने हाेंगे, जिसके बाद उन्हें अगली उड़ान में सीट प्रदान की जायेगी. सभी यात्रियों से स्टैंडर्ड साइज व हल्के वजन के दाे सूटकेस आैर एक हैंड बैग के साथ सफर करने की अपील की गयी है.