रांची : तबरेज की पत्नी को 25 लाख मुआवजा और नौकरी मिले

रांची : सरायकेला-खरसावा जिले के धातकीडीह में मॉब लिंचिंग के शिकार तबरेज अंसारी के गांव कदमडीह से लौटकर सीपीआइ (एम) के जांच दल ने कहा है कि प्रशासन और मॉब लिंचिंग के जिम्मेवार अभियुक्तों का यह कहना कि मृतक चोरी कर रहा था, पूरी तरह गलत है. यह इस अपराध पर पर्दा डालने की साजिश […]

रांची : सरायकेला-खरसावा जिले के धातकीडीह में मॉब लिंचिंग के शिकार तबरेज अंसारी के गांव कदमडीह से लौटकर सीपीआइ (एम) के जांच दल ने कहा है कि प्रशासन और मॉब लिंचिंग के जिम्मेवार अभियुक्तों का यह कहना कि मृतक चोरी कर रहा था, पूरी तरह गलत है.
यह इस अपराध पर पर्दा डालने की साजिश है. पार्टी ने मांग की है कि तबरेज की पत्नी को 25 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाये तथा दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर उन्हें सजा दिलायी जाये. जांच दल में पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रकाश विप्लव, सुफल महतो, एडवा नेत्री रंगोवती देवी, पार्टी के सरायकेला जिला सचिव सुचान महतो वा पू सिंहभूम के जिला सचिव जेपी सिंह शामिल थे.
इमरान प्रतापगढ़ी देंगे सहायता राशि : यूपी के मशहूर शायर व कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने मॉब लिंचिंग के शिकार तबरेज अंसारी की पत्नी को पांच लाख रुपये की सहायता देने अौर वक्फ बोर्ड की अोर से नौकरी दिलाने का वादा किया है. रांची के सामाजिक कार्यकर्ता नदीम ने जानकारी दी कि इमरान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतउल्लाह से इस संबंध में बात की है. उन्होंने सभी संगठनों के प्रति मॉब लिंचिंग के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए आभार प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >