रांची : एसपी व डीएसपी को मामले की जांच करने का दिया आदेश

पीड़िता ने एक महिला पर अपने पति को वश में करने का लगाया आरोप रांची : पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को राज्य महिला आयोग की टीम रामगढ़ पहुंची. सभी पक्षों की बातें सुनने के बाद अध्यक्ष ने रामगढ़ एसपी व डीएसपी को मामले की जांच कर तत्काल रिपोर्ट देने का आदेश दिया […]

पीड़िता ने एक महिला पर अपने पति को वश में करने का लगाया आरोप
रांची : पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को राज्य महिला आयोग की टीम रामगढ़ पहुंची. सभी पक्षों की बातें सुनने के बाद अध्यक्ष ने रामगढ़ एसपी व डीएसपी को मामले की जांच कर तत्काल रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. साथ ही दोनों पक्षों को आयोग की अगली सुनवाई में बुलाया गया.
पीड़िता ने आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण से गुहार लगायी थी कि रामगढ़ पंचवटी अपार्टमेंट में रहनेवाली एक महिला ने उसके पति को पिछले चार साल से अपने वश में कर ली है. साथ ही ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रही है. इस कारण उसका घर टूटने की कगार पर है. अगर उसके पति को उसके चुंगल नहीं छुड़ाया गया, तो वह आत्महत्या कर लेगी. उक्त महिला उसे जान से मरवा देने की धमकी भी दे रही है.
पीड़िता के आग्रह पर अध्यक्ष श्रीमती शरण व सदस्य शर्मिला सोरेन पुलिस बल व जिला प्रशासन के साथ पंचवटी अपार्टमेंट पहुंचीं. उक्त महिला के घर पर पीड़ित महिला व उसके पति को बुलाया गया. सभी पक्षों की बात सुनी गयी. अध्यक्ष ने बताया कि शादीशुदा महिला पर रामगढ़ व रांची सहित कई युवकों के साथ नाजायज संबंध का भी आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >