रांची़ : मेरे विरुद्ध पारित प्रस्ताव वापस ले बार काउंसिल : सरयू

रांची़ : खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष व सभी सदस्यों को पत्र भेज कर कहा है कि 29 जून को होनेवाली काउंसिल की बैठक में वे 23 नवंबर 2018 की बैठक में उनके विरुद्ध पारित प्रस्ताव वापस लें. साथ ही काउंसिल की बैठक में अपना पक्ष रखने के […]

रांची़ : खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष व सभी सदस्यों को पत्र भेज कर कहा है कि 29 जून को होनेवाली काउंसिल की बैठक में वे 23 नवंबर 2018 की बैठक में उनके विरुद्ध पारित प्रस्ताव वापस लें. साथ ही काउंसिल की बैठक में अपना पक्ष रखने के लिये उन्हें बुलाये.
श्री राय का पत्र गत वर्ष 23 नवंबर को एक बजे दिन में हुई झारखंड राज्य बार काउंसिल की आपात बैठक में काउंसिल के अध्यक्ष की पहल पर हुए विमर्श के बाद पारित प्रस्ताव में अधोहस्ताक्षरी (सरयू राय) के विरुद्ध अंकित आपत्तिजनक टिप्पणियों को रद्द करने एवं काउंसिल की बैठक बुलाकर अधोहस्ताक्षरी का पक्ष जानने के संबंध में है. श्री राय ने पत्र में लिखा है कि उपर्युक्त विषय एवं संदर्भ में विनम्र निवेदन है कि झारखंड राज्य बार काउंसिल के सचिव एवं अन्य सभी सदस्य उनके द्वारा प्रेषित उपर्युक्त पत्र पर बैठक में विचार करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >