रांची : एचइसी प्रबंधन ने पांच क्वार्टरों का लीज एग्रीमेंट रद्द किया

रांची : एचइसी नगर प्रशासन विभाग ने आवासीय परिसर में पांच क्वार्टरों का लीज एग्रीमेंट रद्द कर दिया है. इस संबंध में नगर प्रशासन विभाग के अधिकारीने बताया कि इन पांचों में रहने वाले लोगों ने लीज एग्रीमेंट में दी गयी शर्तों का उल्लंघन किया है. इस कारण लीज एग्रीमेंट रद्द किया गया है. जिन […]

रांची : एचइसी नगर प्रशासन विभाग ने आवासीय परिसर में पांच क्वार्टरों का लीज एग्रीमेंट रद्द कर दिया है. इस संबंध में नगर प्रशासन विभाग के अधिकारीने बताया कि इन पांचों में रहने वाले लोगों ने लीज एग्रीमेंट में दी गयी शर्तों का उल्लंघन किया है. इस कारण लीज एग्रीमेंट रद्द किया गया है. जिन आवासों का लीज एग्रीमेंट रद्द किया गया है, उसमें डीटी 221 काशीनाथ, डी 43 शंभूनाथ प्रसाद, डी 45 बिंदू सिंह, डीटी 334 एसके लोहानी व सीडी 302 स्नेह लता सिंह के नाम से आवंटित है.
अधिकारी ने बताया कि इन आवासों में रहने वाले लोगों ने अवैध निर्माण किया है. इस बाबत उन्हें पूर्व में नोटिस भी निर्गत किया गया था. इन आवासों में रहनेवाले लोगों को तीन माह के अंदर क्वार्टर खाली करना होगा. इसके लिए जरूरी िदशानिर्देश दे दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >