रांची : बूटी के एक बस्ती में एक नाबालिग लड़की (17) के साथ तीन नाबालिगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सदर थाना में दर्ज कराया गया है. इसके आधार पर सदर थाना की पुलिस ने नामकुम निवासी एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है. उसे मंगलवार को रिमांड होम भेजा जायेगा.
पुलिस इस मामले में अन्य दो लड़कों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. नाबालिग लड़की अपने रिश्तेदारों के साथ ही रहती है और उन्हीं के साथ मिलकर काम करती है. नाबिलग द्वारा दर्ज कराये गये बयान के अनुसार घटना 13 जून की रात व 14 जून के अहले सुबह की है़
नाबालिग ने प्राथमिकी में कहा है कि 13 जून की शाम 7:30 बजे वह काम खत्म कर घर आने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रही थी. उसी समय नामकुम निवासी नाबालिग आया और बोला कि चलो अपनी बाइक से तुमको घर छोड़ देते हैं.
मैंने मना कर दिया, लेकिन उसके बार-बार कहने पर मैं उसकी गाड़ी में बैठ गयी. वह मुझे बूटी मोड़ के समीप स्थित मोहरम टोली अपने घर ले गया. उसके कहा कि मुझे कुछ सामान लाना है, उसके बाद तुम्हें घर छोड़ देंगे. जब वह वापस घर लौटा, तो उसने मुझे एक कमरे में बंद कर दिया और रात भर जबरन दुष्कर्म किया.
सुबह तीन बजे काफी मिन्नत करने के बाद उसने मुझे छोड़ दिया. जब मैं वहां से जाने लगी, तो उसके दो दोस्तों ने मुझे रोका और कहा कि तुम्हें उसका दोस्त बुला रहा है. इसके बाद वे लोग दोबारा उसे नाबालिग के घर ले गये और सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.
इसके बाद रोते हुए मैं वहां से निकल कर अपने घर चली आयी. घर आकर मैंने अपने रिश्तेदारों को कुछ नहीं बताया और गुमसुम रहने लगी. मुझे उदास देख कर घर वालों ने पूछताछ की, तो मैंने घर वालों को पूरी बात बता दी. इसके बाद सोमवार को रिश्तेदारों के साथ सदर थाना आकर प्राथमिकी दर्ज करायी़
