लापुंग : जमीन विवाद में चचेरे भाई की टांगी से मार कर हत्या

लापुंग : दोलैंचा गांव में गंगा साहू ने अपने चचेरे भाई कैलाश साहू की टांगी से मार कर हत्या कर दी. घटना सोमवार अहले सुबह की है. जानकारी के अनुसार कैलास साहू (55 वर्ष) शौच के लिए गांव से दूर नदी की दोन की तरफ गया था. वहां पहले से ही गंगा साहू घात लगाये […]

लापुंग : दोलैंचा गांव में गंगा साहू ने अपने चचेरे भाई कैलाश साहू की टांगी से मार कर हत्या कर दी. घटना सोमवार अहले सुबह की है. जानकारी के अनुसार कैलास साहू (55 वर्ष) शौच के लिए गांव से दूर नदी की दोन की तरफ गया था. वहां पहले से ही गंगा साहू घात लगाये बैठा था.
कैलाश साहू शौच से निवृत्त होने के बाद जैसे ही घर लौटने को हुआ, गंगा साहू ने उसके सिर पर टांगी से वार कर दिया. सिर में गंभीर चोट के कारण कैलास की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इधर, आरोपी गंगा साहू को दौलेंचा बांध में नहाने के क्रम में ग्रामीणों ने पकड़ लिया व पुलिस को सौंप दिया. लापुंग थाना प्रभारी विकास कुमार ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त टांगी जब्त कर लिया है.
वहीं शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया. मामले में मृतक के चचेरे भाई हरि साहू ने आरोपी गंगा साहू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >