सिल्ली के मैसूडीह व डोमनडीह में हाथियों का उत्पात, सात घरों को किया क्षतिग्रस्त

सिल्ली : हाथियों ने शनिवार की रात मैसूडीह व डोमनडीह में उत्पात मचाया. सात घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जानकारी के मुताबिक सात की संख्या में हाथियों का झुंड रात करीब 11 बजे पास के जंगलों से मैसूडीह व डोमनडीह गांव पहुंचा. उस वक्त बिजली […]

सिल्ली : हाथियों ने शनिवार की रात मैसूडीह व डोमनडीह में उत्पात मचाया. सात घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जानकारी के मुताबिक सात की संख्या में हाथियों का झुंड रात करीब 11 बजे पास के जंगलों से मैसूडीह व डोमनडीह गांव पहुंचा. उस वक्त बिजली कटी हुई थी. लोग सोने की तैयारी में थे.
इसी दौरान हाथियों के आने की खबर से गांव में अफरा तफरी मच गयी. लोग अपने हिसाब से सुरक्षित जगहों पर दुबक गये. करीब एक घंटे तक उत्पात मचाने के बाद हाथी पास के ही जंगलों में चले गये. वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हाथियों ने जगबंदु लोहरा की घर की दीवार, दरवाजा व बरतन, संदीप लोहरा की छत में लगी एसबेस्टस, दीवार व टीवी, दुर्योधन महतो की एसबेस्टस व चहारदीवारी, फागु महतो के घर का दरवाजा व छप्पर, रेशमी देवी के घर का दरवाजा, जयराम महतो का दरवाजा तोड़ दिया.
वहीं नेपन महतो के खेत में लगी कद्दू चट कर गये. वन विभाग के अधिकारियों ने प्रभावितों के घरों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया. वन विभाग के मुताबिक हाथियों को बंगाल की ओर खदेड़ दिया गया है. हालांकि झुंड से बिछड़ा एक हाथी अब भी इलाके में है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >