रांची : सेक्टर-3 में महिला से पर्स सहित हीरे की अंगूठी की छिनतई

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन मोड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने महिला रानी पाठक से पर्स छीन लिया. पर्स में हीरे की अंगूठी सहित कुछ अन्य सामान थे. घटना शनिवार की रात करीब आठ बजे की है. घटना को अंजाम बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया है. घटना को अंजाम देने […]

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन मोड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने महिला रानी पाठक से पर्स छीन लिया. पर्स में हीरे की अंगूठी सहित कुछ अन्य सामान थे. घटना शनिवार की रात करीब आठ बजे की है.
घटना को अंजाम बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद वे भाग निकलने में सफल रहे. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अपराधियों के बारे में जानकारी एकत्र करने का प्रयास कर रही है. लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को मामले में कोई सुराग नहीं मिला है. जानकारी के अनुसार महिला धुर्वा सीटीआई की रहने वाली है. उसने शहर के प्रतिष्ठित जेवरात की दुकान से हीरे की अंगूठी खरीदी थी. वह अपने पति के साथ बाइक में पीछे बैठ कर वापस घर जा रही थी और हाथ में पर्स पकड़े हुए थी.
जैसे ही दंपती सेक्टर तीन मोड़ के समीप वाहन से पहुंचे, बाइक सवार अपराधी पीछे से ओवरटेक कर आगे बढ़े और महिला के हाथ से पर्स छीन लिया. घटना के बाद महिला के पति ने अपराधियों का पीछा करने का प्रयास किया. लेकिन अपराधी तेजी से वहां से फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >