रांची : बैंक का एक करोड़ रुपये गबन करने वाला गिरफ्तार

रांची : कोतवाली पुलिस ने बैंक से एक करोड़ का गबन करने वाला बबलू तिवारी उर्फ विजय तिवारी को खेलगांव के पास से गिरफ्तार किया है. बबलू उर्फ विजय कचहरी रोड में भाड़े के मकान में रहता है. यह मामला वर्ष 2014 का है. वह पिछले पांच वर्षों से फरार था. उसके खिलाफ पुलिस ने […]

रांची : कोतवाली पुलिस ने बैंक से एक करोड़ का गबन करने वाला बबलू तिवारी उर्फ विजय तिवारी को खेलगांव के पास से गिरफ्तार किया है. बबलू उर्फ विजय कचहरी रोड में भाड़े के मकान में रहता है. यह मामला वर्ष 2014 का है.
वह पिछले पांच वर्षों से फरार था. उसके खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से उसका स्थायी वारंट ले रखा था़ गुरुवार को उसने खेलगांव थाना क्षेत्र में एक वाहन को धक्का मार दिया था. इस मामले में दूसरे पक्ष के साथ विवाद होने पर उसे खेलगांव थाना लाया गया़
वायरलेस से बबलू के बारे में सूचना प्रसारित होने के बाद कोतवाली पुलिस शक के आधार पर वहां पहुंची. यहां पहुंचने पर कोतवाली पुलिस ने गबन के मामले में उसकी पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >