रांची : डीएसपीएमयू वीसी का किया घेराव, वोकेशनल कोर्स के शुल्क में वृद्धि का छात्रों ने किया विरोध

वोकेशनल कोर्स के शुल्क में छह हजार रुपये तक की वृद्धि की गयी वीसी ने कहा : बेहतर सुविधा देने के लिए शुल्क में की गयी है वृद्धि रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में वोकेशनल कोर्स के शुल्क में की गयी बढ़ोतरी का छात्रों ने विरोध किया है. अखिल झारखंड छात्र संघ […]

वोकेशनल कोर्स के शुल्क में छह हजार रुपये तक की वृद्धि की गयी
वीसी ने कहा : बेहतर सुविधा देने के लिए शुल्क में की गयी है वृद्धि
रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में वोकेशनल कोर्स के शुल्क में की गयी बढ़ोतरी का छात्रों ने विरोध किया है. अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के बैनर तले विद्यार्थियों ने गुरुवार को विवि के कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा का घेराव किया. विद्यार्थी शुल्क बढ़ोतरी का निर्णय वापस लेने की मांग की कर रहे थे.
प्रदेश सचिव ओम वर्मा व अभिषेक झा ने बताया कि विवि में वोकेशनल कोर्स के साथ-साथ अन्य कोर्स के शुल्क में लगभग 40 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है.
कई वोकेशनल कोर्स के शुल्क में छह हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. इससे विद्यार्थियों में काफी आक्रोश है. कुलपति ने डॉ एसएन मुंडा ने विद्यार्थियों से कहा कि वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई स्वपोषित योजना के तहत की जाती है. ऐसे में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए शुल्क में बढ़ोतरी की गयी है. छात्र कुलपति की बात से संतुष्ट नहीं हुए.
रांची विवि में भी फीस वृद्धि का हो रहा है विरोध
रांची विश्वविद्यालय में भी शुल्क बढ़ोतरी का विरोध विभिन्न छात्र संगठन कर रहे हैं. छात्र संगठनों ने शुल्क बढ़ोतरी का निर्णय जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की है. रांची विवि के कुलपति ने भी सिंडिकेट की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लेने की बात कही है. रांची विवि में स्नातक व स्नातकोत्तर के शिक्षण शुल्क समेत अन्य फीस में बढ़ोतरी की गयी है.
मामले को सिंडिकेट की बैठक में रखा जायेगा
कुलपति ने घेराव कर रहे विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि शुल्क बढ़ोतरी के मामलेको सिंडिकेट की बैठक में रखा जायेगा. सिंडिकेट की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. इसके बाद विद्यार्थी वापस चले गये.
नीरज वर्मा ने कहा कि अगर शुल्क बढ़ोतरी का निर्णय वापस नहीं लिया जाता है, तो आजसू उग्र आंदोलन करेगी. इस दौरान कुलपति कक्ष में कुलसचिव डॉ एनडी गोस्वामी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. घेराव करनेवालों में अजीत कुमार, अर्जुन रंजन, भारती वर्मन, सौरभ, कुंदन, प्रशांत, विनीत, शुभम, राहुल आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >