अनगड़ा : कुएं में गिरने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत

अनगड़ा : लुपुंगढीपा निवासी भाजपा कार्यकर्ता कारीनाथ महतो की सोमवार को कुएं में गिरने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कारीनाथ महतो (45 वर्ष) सोमवार को घर में थे. गांव की एक लड़की ने उन्हें बताया कि कुएं पर लगाया गया पिलर हिल रहा है, जिससे कोई दुर्घटना हो सकती है. कारीनाथ उसकी जांच […]

अनगड़ा : लुपुंगढीपा निवासी भाजपा कार्यकर्ता कारीनाथ महतो की सोमवार को कुएं में गिरने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कारीनाथ महतो (45 वर्ष) सोमवार को घर में थे. गांव की एक लड़की ने उन्हें बताया कि कुएं पर लगाया गया पिलर हिल रहा है, जिससे कोई दुर्घटना हो सकती है.
कारीनाथ उसकी जांच करने गये. उन्होंने पिलर पर पैर ही रखा था कि वह टूट गया व उछल कर उनके सिर में जा लगा. जिससे कारीनाथ असंतुलित होकर कुएं में गिर पड़े. सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने शव को कुएं से निकाला व घटना की सूचना अनगड़ा पुलिस को दी.
शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा. कारीनाथ महतो कुर्मी विकास मोर्चा से भी जुड़े हुए थे. घटना की सूचना पर विधायक रामकुमार पाहन, भाजयुमो अध्यक्ष रामसाय मुंडा, कुविमो के केंद्रीय सचिव रामपोदो महतो सहित काफी संख्या में लोग कारीनाथ के घर पहुंचे. परिजनों को सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >