रांची : शनिवार को दो अन्य महिलाओं से भी हुई थी लूट

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू मुक्तिधाम के समीप शनिवार की रात महिला शशि किरण से लूटपाट करने से पहले दो अन्य महिलाओं के साथ अपराधियों ने छिनतई की थी. दोनों महिलाओं के साथ लूटपाट सहजानंद चौक के समीप हुई थी. एक महिला का नाम अंजू सुनीता गाड़ी और दूसरी महिला का नाम ममता […]

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू मुक्तिधाम के समीप शनिवार की रात महिला शशि किरण से लूटपाट करने से पहले दो अन्य महिलाओं के साथ अपराधियों ने छिनतई की थी. दोनों महिलाओं के साथ लूटपाट सहजानंद चौक के समीप हुई थी. एक महिला का नाम अंजू सुनीता गाड़ी और दूसरी महिला का नाम ममता सिंह है. शशि किरण से लूटपाट करनेवाले दोनों अपराधियों ने ही अंजू सुनीता गाड़ी से पर्स और मोबाइल छीन लिया था.
उल्लेखनीय है कि शशि किरण पति के साथ शनिवार की रात बाइक से प्रेम नगर से गोशाला की ओर जा रही थीं. वह बाइक पर पीछे बैठी थीं, तभी हरमू मुक्तिधाम के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पर्स छीन लिया था. पर्स में एक मोबाइल और आठ सौ रुपये थे. घटना के दौरान गिरने से उनके तीन दांत टूट गये थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >