रांची : लोकसभा चुनाव में झामुमो के कब्जे वाली विधानसभा सीट पर भी मोदी लहर चली. विधानसभा में झामुमो के पास 19 सीटें है़ं . फिलहाल मांडू से चुनाव जीते जयप्रकाश भाई पटेल बागी हो गये है़ं. झामुमो 19 में से महज पांच विधानसभा सीटों पर ही एनडीए के प्रत्याशी से आगे रहा़. झामुमो के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
रांची : लोकसभा चुनाव में झामुमो के कब्जे वाली विधानसभा सीट पर भी मोदी लहर चली. विधानसभा में झामुमो के पास 19 सीटें है़ं . फिलहाल मांडू से चुनाव जीते जयप्रकाश भाई पटेल बागी हो गये है़ं. झामुमो 19 में से महज पांच विधानसभा सीटों पर ही एनडीए के प्रत्याशी से आगे रहा़. झामुमो के कब्जे वाली 19 विधानसभा सीटों वाले संसदीय क्षेत्र में झामुमो और कांग्रेस के ही उम्मीदवार थे़. संतालपरगना की दो लोकसभा सीटों पर खुद झामुमो लड़ रहा था, वहीं कोल्हान की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की गीता कोड़ा उम्मीदवार थी़ .
संतालपरगना की सभी छह विधानसभा में झामुमो पिछड़ गया़. प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन की सीट बरहेट में भी भाजपा 13 हजार वोट से आगे रही़ वहीं एकमात्र सीट शिकारीपाड़ा में झामुमो ने लगभग नौ हजार का लीड बनाया़. कोल्हान में झामुमो ने अपनी सीट पर बेहतर प्रदर्शन किया़.
लोकसभा चुनाव
झामुमो की मात्र पांच सीटों पर महागठबंधन को मिली बढ़त, संतालपरगना की सभी छह विधानसभा सीट में से पांच में झामुमो पिछड़ा
हेमंत की सीट पर भी भाजपा को 12 हजार से ज्यादा की लीड, कोल्हान में अपनी तीन विधानसभा सीटों पर झामुमो ने कांग्रेस को लीड दिलाया
दीपक बिरुआ की सीट चाईबासा में मिली महागठबंधन को 54 हजार से सबसे बड़ी बढ़त
मांडू में झामुमो एक लाख से भी ज्यादा वोट से पीछे रहा, अपनी डुमरी सीट भी नहीं बचा पाये जगन्नाथ महतो, 30 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़े
गीता कोड़ा को दिलायी बढ़त
झामुमो के कोल्हान के मनोहरपुर, मंझिगांव, चक्रधपुर और चाईबासा में सीट पर गीता कोड़ा को बढ़त मिली़. मझगांव और चाईबासा में झामुमो ने 50 हजार से ज्यादा की बढ़त गीता कोड़ा को दिलायी़. वहीं कोल्हान की सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा ने बड़ी बढ़त बनायी थी़. चंपई सोरेन की यह सीट है, जो खुद जमशेदपुर से उम्मीदवार थे, लेकिन अपनी सीट पर गीता कोड़ा को बढ़त नहीं दिला सके़. गीता कोड़ा यहां 60 हजार से ज्यादा से पीछे रही़.
इधर झामुमो की सीट खरसावां और विशुनपुर विधानसभा में भी महागठबंधन के उम्मीदवार पीछे रहे़. झामुमो की इन सीटों से कांग्रेस के लोकसभा के उम्मीदवार खड़े थे़ झामुमो के इन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार बड़े मार्जिन से जीते़.
अर्जुन मुंडा का बेहतर प्रदर्शन
खरसावां से खूंटी के भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा और 30 हजार से ज्यादा की बढ़त बनायी़ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की सीट रही खरसावां पर फिलहाल झामुमो के दशरथ गगराई का कब्जा है़. लेकिन वह पिछड़ गये और कालीरण मुंडा को नुकसान हुआ़ इधर हालांकि खूंटी संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले तोरपा विधानसभा में महागठबंधन की बढ़त रही़.
इधर गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में झामुमो के तीन विधानसभा क्षेत्र थे़ डुमरी से विधायक जगन्नाथ महतो खुद उम्मीदवार थे, लेकिन उन्होंने अपनी ही सीट पर खराब प्रदर्शन किया़ डुमरी में एनडीए के लोकसभा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी को बड़ी बढ़त मिली़ मांडू और गोमिया में भी वह काफी पीछे रहे़. इन दोनों सीटें झामुमो के खाते की ही है़.