झारखंड के निवेशकों को 6,940 करोड़ का मुनाफा

रांची : देश में एक बार फिर स्थिर सरकार बनने को लेकर शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक है. बाजार में आयी उछाल का फायदा झारखंड के निवेशकों को भी मिला है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, 13 से 24 मई के बीच झारखंड के निवेशकों को लगभग 6,940 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. 23 मई […]

रांची : देश में एक बार फिर स्थिर सरकार बनने को लेकर शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक है. बाजार में आयी उछाल का फायदा झारखंड के निवेशकों को भी मिला है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, 13 से 24 मई के बीच झारखंड के निवेशकों को लगभग 6,940 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. 23 मई की सुबह चुनावी नतीजों में मोदी सरकार की वापसी के संकेतों के बाद ही सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था.

सेंसेक्स 40,000 अंक के स्तर को पार कर गया था : कारोबार के दौरान एक बार सेंसेक्स 40,000 अंक के स्तर को पार कर गया था. वहीं, 19 मई को एग्जिट पोल में मोदी सरकार के आने की आहट के साथ ही शेयर बाजार में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली. स्थिति यह हुई कि 20 मई को बाजार 38,701.18 अंक पर खुला और 39,352.67 अंक पर बंद हुआ. यह बढ़त जारी रही. 24 मई को सेंसेक्स 39,434.72 अंक पर बंद हुआ.
निवेशक हैं उत्साहित : निवेशक राकेश पांडेय कहते हैं कि दो साल पहले इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लगभग 80,000 रुपये का निवेश किया. एक माह पहले इसकी कीमत लगभग 85,000 रुपये थी, जबकि आज के समय में इसकी कीमत बढ़ कर 89,000 रुपये हो गयी है. सुनील सहाय कहते हैं कि पिछले तीन साल पहले लगभग दो लाख रुपये रिटायरमेंट का पैसा शेयर बाजार में निवेश किया था. निगेटिव रिटर्न मिल रहा था. बाजार में सुधार आने के बाद इसकी कीमत लगभग 2,22,000 रुपये हो गयी है.
अभिषेक सिंह कहते हैं कि शेयर बाजार में आयी उछाल के बाद वे काफी उत्साहित हैं. बाजार में निवेश के लिए डी-मैट एकाउंट खोल लिया है. आने वाले दिनों में अब म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >