एमबीए के छात्र विशाल ने फांसी लगा कर दे दी जान

रांची : पंडरा ओपी के जनक नगर (ओझा मार्केट के समीप) में किराये के मकान में रहनेवाले एमबीए के छात्र विशाल वैभव (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली़ इसकी जानकारी पंडरा पुलिस को शुक्रवार सुबह 9:15 बजे मिली़ पुलिस मौके पर पहुंची और विशाल के पिता विनोद सिन्हा के बयान पर यूडी केस दर्ज […]

रांची : पंडरा ओपी के जनक नगर (ओझा मार्केट के समीप) में किराये के मकान में रहनेवाले एमबीए के छात्र विशाल वैभव (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली़ इसकी जानकारी पंडरा पुलिस को शुक्रवार सुबह 9:15 बजे मिली़ पुलिस मौके पर पहुंची और विशाल के पिता विनोद सिन्हा के बयान पर यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा़ आशंका जतायी जा रही है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या की है़

मूल रूप से गिरिडीह के जमुआ निवासी और रांची में प्राइवेट नौकरी करनेवाले विनोद सिन्हा ने पुलिस को बताया कि विशाल उनका इकलौता पुत्र था़ एमबीए करने के बाद वह प्राइवेट काम करता था. साथ ही नौकरी की तैयारी भी कर रहा था़ गुरुवार रात सभी लोग खाना खाकर सोने चले गये थे़
शुक्रवार की सुबह विनोद उसे जगाने गये. काफी आवाज देने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों ने खिड़की से झांक कर देखा, तब पता चला कि वह अपने कमरे में पंखे के सहारे मां की साड़ी का फंदा बना कर लटका हुआ है़ इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतारा़ हालांकि पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है़ पुलिस का कहना है कि युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >