रांची : गौबा सहित सात आइएएस इस साल होंगे सेवानिवृत्त

रांची : इस साल (2019) में झारखंड कैडर के सात आइएएस अफसर सेवानिवृत्त होंगे. इनमें केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा सहित एटीआइ महानिदेशक बीके त्रिपाठी, तीन प्रमंडलों के आयुक्त भी शामिल हैं. श्री गौबा व श्री त्रिपाठी इस साल 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होनेवाले हैं. दक्षिणी छोटानागपुर आयुक्त शुभ्रा वर्मा, कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह […]

रांची : इस साल (2019) में झारखंड कैडर के सात आइएएस अफसर सेवानिवृत्त होंगे. इनमें केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा सहित एटीआइ महानिदेशक बीके त्रिपाठी, तीन प्रमंडलों के आयुक्त भी शामिल हैं. श्री गौबा व श्री त्रिपाठी इस साल 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होनेवाले हैं.

दक्षिणी छोटानागपुर आयुक्त शुभ्रा वर्मा, कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह व उतरी छोटानागपुर आयुक्त विमल भी इस साल सेवानिवृत्त हो जायेंगे. इनके अलावा बिरसाय उरांव व रमेश कुमार दुबे भी सेवानिवृत्त होनेवाले हैं. बिरसाय उरांव तो इसी माह रिटायर होंगे.
इस साल जो अफसर होंगे रिटायर
नाम किस पद पर हैं कब होंगे रिटायर
राजीव गौबा केंद्रीय गृह सचिव 31.08.2019
बीके त्रिपाठी डीजी, एटीआइ 31.08.2019
शुभ्रा वर्मा आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर 31.07.2019
विजय कुमार सिंह आयुक्त, कोल्हान 31.08.2019
विमल आयुक्त, उतरी छोटानागपुर 30.11.2019
बिरसाय उरांव निदेशक, ट्राइबल वेलफेयर 31.05.2019
रमेश कुमार दुबे जल संसाधन 31.07.2019

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >