गो एयरवेज के विमान की रांची में इमरजेंसी लैंडिंग

रांची : पटना से बेंगलुरु जा रहा गो एयरवेज के विमान की मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में आकस्मिक लैडिंग करायी गयी. जानकारी के अनुसार विमान में तकनीकी खराबी आ गयी थी. इस कारण पटना में कई चक्कर काटने के बाद इसे रांची में लैंड कराया गया. इस घटना को लेकर यात्रियों में काफी रोष […]

रांची : पटना से बेंगलुरु जा रहा गो एयरवेज के विमान की मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में आकस्मिक लैडिंग करायी गयी. जानकारी के अनुसार विमान में तकनीकी खराबी आ गयी थी. इस कारण पटना में कई चक्कर काटने के बाद इसे रांची में लैंड कराया गया.
इस घटना को लेकर यात्रियों में काफी रोष था. जानकारी के अनुसार शाम छह बजे उक्त खराबी को दूर कर शाम साढ़े छह बजे विमान को रवाना कराया गया. कंपनी के अधिकारियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार यह विमान पुन: पटना रवाना किया गया है. वहां से यह देर रात रांची पहुंचेगा. यहां से इस विमान को बेंगलुरु के रवाना किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >