रांची : हाइकोर्ट के जज को ट्रेन में दिया गया गंदा बेडरोल

रांची : हावड़ा से रांची आ रही क्रियायोग एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को गंदा बेडरोल देने की शिकायत मिली है. इस ट्रेन से हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन सफर कर रहे थे. जब उन्होंने बेडरोल का पैकेट खोला, तो वह काफी गंदा था. उन्होंने बेडरोल देनेवाले कर्मी से इसकी शिकायत करते हुए नाराजगी जतायी. ट्रेन […]

रांची : हावड़ा से रांची आ रही क्रियायोग एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को गंदा बेडरोल देने की शिकायत मिली है. इस ट्रेन से हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन सफर कर रहे थे. जब उन्होंने बेडरोल का पैकेट खोला, तो वह काफी गंदा था.
उन्होंने बेडरोल देनेवाले कर्मी से इसकी शिकायत करते हुए नाराजगी जतायी. ट्रेन सोमवार को सुबह 7:05 बजे रांची पहुंची. जब रेलवे के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई, तो हड़कंप मंच गया. इसके बाद रेल मजिस्ट्रेट ने डीआरएम विजय कुमार गुप्ता को पत्र लिख कर इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही है. वहीं, आरपीएफ, जीआरपीएफ और लाउंड्री के अधिकारियों को शो-कॉज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >