मैक्लुस्कीगंज : कोनका घाटी में ट्रक व कार के बीच टक्कर, कार का चालक घायल

मैक्लुस्कीगंज : थाना क्षेत्र के कोनका घाटी में ट्रक (जेएच01एवाइ-5447) व कार (जेएच01सीके-8541) में हुई टक्कर में कार चालक विकास कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार तड़के की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार विकास ठाकुरगांव तेतरटोला से सपरिवार एक शादी समारोह में शामिल होकर बालूमाथ लौट रहा था. परिजन घायल […]

मैक्लुस्कीगंज : थाना क्षेत्र के कोनका घाटी में ट्रक (जेएच01एवाइ-5447) व कार (जेएच01सीके-8541) में हुई टक्कर में कार चालक विकास कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार तड़के की बतायी जाती है.
जानकारी के अनुसार विकास ठाकुरगांव तेतरटोला से सपरिवार एक शादी समारोह में शामिल होकर बालूमाथ लौट रहा था. परिजन घायल विकास को इलाज के लिए रांची ले गये हैं. वहीं घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस ट्रक व कार जब्त कर थाना ले आया है. इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >