रांची : आज जुमार नदी में लावारिस शवों का होगा अंतिम संस्कार

रांची : मुक्ति संस्था की ओर से 28 अप्रैल को जुमार नदी पर लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया जायेगा. इसे लेकर संस्था के सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि यह सेवा कार्य मानव सेवा का ही दूसरा रूप है. संस्था के सदस्य नि:स्वार्थ भाव से यह कार्य करते हैं. उन्होंने […]

रांची : मुक्ति संस्था की ओर से 28 अप्रैल को जुमार नदी पर लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया जायेगा. इसे लेकर संस्था के सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि यह सेवा कार्य मानव सेवा का ही दूसरा रूप है. संस्था के सदस्य नि:स्वार्थ भाव से यह कार्य करते हैं. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि रविवार को प्रातः साढ़े आठ बजे रिम्स पहुंचें तथा दिन के साढ़े 10 बजे सभी जुमार नदी पहुंच कर लावारिस शवों की अंत्येष्टि में शामिल हों. बैठक में अमित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, प्रमोद सारस्वत, सौरभ आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >