नामकुम : टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

नामकुम : थाना ्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी के समीप मुख्य सड़क पर शनिवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बाइक सवार उक्त युवक को एक टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि युवक का नाम सूरज था. वह केतारी बागान […]

नामकुम : थाना ्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी के समीप मुख्य सड़क पर शनिवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बाइक सवार उक्त युवक को एक टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि युवक का नाम सूरज था. वह केतारी बागान में किराये के मकान में रहता था. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए सड़क जाम कर दिया.

उनका कहना था कि मौलाना आजाद कॉलोनी व भुइयां टोली दोनों क्षेत्र के लोग यहां मुख्य सड़क पर निकलते हैं. यहां बने गैरेज के कारण अक्सर बस व टैंकर खड़े कर दिये जाते हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है. अगर सड़क के किनारे गलत तरीके से पार्किंग को रोका जाता तो शायद यह दुर्घटना नहीं होती. इधर, दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >