जज बीबी मंगलमूर्ति व एके चौधरी स्थायी जज बने

रांची : जस्टिस बिमलेंदु भूषण मंगलमूर्ति व जस्टिस अनिल कुमार चाैधरी हाइकोर्ट के स्थायी जज बनाये गये हैं. शुक्रवार को व्हाइट हॉल में आयोजित समारोह में चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने दोनों जजों को शपथ दिलायी. इससे पूर्व रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति वारंट का हिंदी व […]

रांची : जस्टिस बिमलेंदु भूषण मंगलमूर्ति व जस्टिस अनिल कुमार चाैधरी हाइकोर्ट के स्थायी जज बनाये गये हैं. शुक्रवार को व्हाइट हॉल में आयोजित समारोह में चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने दोनों जजों को शपथ दिलायी. इससे पूर्व रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति वारंट का हिंदी व अंग्रेजी में पाठ किया.

समारोह में सीनियर जस्टिस डीएन पटेल सहित हाइकोर्ट के जज, महाधिवक्ता अजीत कुमार, अपर महाधिवक्ता जय प्रकाश, अपर महाधिवक्ता एचके मेहता, अपर महाधिवक्ता मनोज टंडन, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष पीसी त्रिपाठी, डीजीपी डीके पांडेय, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एमएम शर्मा, महासचिव डॉ एसके वर्मा, एडवोकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा, महासचिव नवीन कुमार, धीरज कुमार सहित जजों के रिश्तेदार, अधिवक्ता उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि जस्टिस मंगलमूर्ति व चाैधरी झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के अधिकारी रहे हैं. न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के बाद 20 मई 2017 को उन्होंने हाइकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >