रांची : पहले अपना ज्ञान बढ़ा लें डॉ अजय : भाजपा

रांची : भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को कानूनी जानकारी की कमी है. वे कांग्रेस का इतिहास नहीं जानते हैं. नये-नये कांग्रेसी बने हैं. कांग्रेस की शर्मसार करनेवाली घटनाओं से अनभिज्ञ हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजभवन में ठहरने के बारे में टिप्पणी करने से पहले […]

रांची : भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को कानूनी जानकारी की कमी है. वे कांग्रेस का इतिहास नहीं जानते हैं. नये-नये कांग्रेसी बने हैं. कांग्रेस की शर्मसार करनेवाली घटनाओं से अनभिज्ञ हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजभवन में ठहरने के बारे में टिप्पणी करने से पहले उन्हें चुनाव आयोग से जानकारी ले लेनी चाहिए. श्री प्रकाश बुधवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस से बात कर रहे थे. कहा कि डॉ अजय कुमार आइपीएस रहे हैं. इस नाते उनको कानून की जानकारी होनी चाहिए.

कांग्रेस ने 25 जून 1975 को लोकतंत्र की हत्या की थी. इंदिरा गांधी ने देश की जनता के मौलिक अधिकार को खत्म कर दिया था. एक सप्ताह में देश के 27 हजार लोगों को जेल भेजने का काम किया था. 1975 में डर का माहौल था. डॉ अजय को आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी के बारे में जानने का काम करना चाहिए. इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रवक्ता प्रेम मित्तल और प्रदीप सिन्हा भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >