रांची : लेफ्टिनेंट अनुराग की शहादत पर राज्य को गर्व : मुख्यमंत्री

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पलामू के लाल लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ल की शहादत पर पूरे राज्य को गर्व है. उन्होंने कहा कि शहीद शुक्ल ने कर्तव्य निवर्हन के दौरान अदम्य साहस का परिचय देकर सैन्य परंपरा का मान बढ़ाया है. उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान डिग्गी में डूब रहे तीन जवानों की जान […]

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पलामू के लाल लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ल की शहादत पर पूरे राज्य को गर्व है. उन्होंने कहा कि शहीद शुक्ल ने कर्तव्य निवर्हन के दौरान अदम्य साहस का परिचय देकर सैन्य परंपरा का मान बढ़ाया है.
उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान डिग्गी में डूब रहे तीन जवानों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की. दुख की इस घड़ी में राज्य की सवा तीन करोड़ जनता शहीद के परिवार के साथ खड़ी है. सरकार उनके सम्मान में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने शहीद लेफ्टिनेंट के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा कि उनकी शहादत को राज्य हमेशा याद रखेगा. उन्होंने राज्य सरकार से शहीद के परिवार को उचित मुआवजा एवं सम्मान देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >