रांची : एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने किया रोड जाम

रांची : हुरहुरी में झड़प के बाद दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतर आये. हरवे हथियार लिये आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया. इस कारण दोनों ओर से वाहनों का परिचालन रुक गया था. दोनों पक्ष के लोग रुक-रुक उत्तेजित होते […]

रांची : हुरहुरी में झड़प के बाद दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतर आये. हरवे हथियार लिये आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया. इस कारण दोनों ओर से वाहनों का परिचालन रुक गया था. दोनों पक्ष के लोग रुक-रुक उत्तेजित होते रहे और सड़क पर हंगामा करते रहे. वहीं दूसरी ओर इलाके में तनाव के कारण हुरहुरी निवासी एक परिवार सबसे ज्यादा चिंतित था.
क्योंकि उनकी बेटी की शादी थी और रात में ही बरात मोहनपुर से आने वाली थी. बराती लोग ठाकुरगांव होते हुए कैसे हुरहुरी पहुंचेंगे, इसी बात को लेकर परिवार के लोग परेशान थे. जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई, तो पुलिस ने बरातियों को पहुंचने में हरसंभव सहयोग करने और शादी में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न नहीं होने देने का आश्वासन दिया.
पुिलस को करनी पड़ी काफी मशक्कत
हुरहुरी में घटना के बाद दोनों गुट के लोग तरह-तरह की अफवाह उड़ाते रहे. एक गुट का कहना था कि दूसरे ने उन पर बम से हमला किया है.
इसके साथ ही हथियार से फायरिंग भी की, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी. वहीं दूसरे गुट का आरोप था कि उनके धार्मिक स्थल में जानबूझ कर हमला किया गया. इस कारण कई लोग आक्रोशित हो गये. लोगों की अफवाहों के बीच पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण लाने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >