रांची : शोभायात्रा से लौट रहे लोगों को पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की का आरोप

रांची : एकरा मसजिद के पास शोभायात्रा से लौटने के क्रम में महावीर मंडल, चर्च रोड के सदस्यों को हिंदपीढ़ी व डेलीमार्केट थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने बाजा बजाने से रोका और धक्का-मुक्की की. इसको लेकर महावीर मंडल के अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करायी है़ आरोप है कि दोनों […]

रांची : एकरा मसजिद के पास शोभायात्रा से लौटने के क्रम में महावीर मंडल, चर्च रोड के सदस्यों को हिंदपीढ़ी व डेलीमार्केट थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने बाजा बजाने से रोका और धक्का-मुक्की की. इसको लेकर महावीर मंडल के अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करायी है़ आरोप है कि दोनों थाना प्रभारी के साथ दूसरे गुट के कुछ युवक भी धक्का-मुक्की में शामिल थे़
घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कोतवाली थाना पहुंचे़ रूपेश जायसवाल का कहना था कि शोभायात्रा से लौटने के दौरान एकरा मसजिद के पास दोनों थाना प्रभारियों ने रोक दिया और वाद्य यंत्र का तार तोड़ कर फेंक दिया़ सदस्यों के विरोध करने पर धक्का-मुक्की करते हुए दूसरी ओर धकेल दिया़ बाद में किसी तरह से मामला शांत हुआ़ सदस्यों का कहना है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने ही बाद में मामले को शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >