रांची : िरम्स में इलाजरत पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की सुरक्षा में तैनात जवान देवेंद्र सिंह और विनय झा गुरुवार की रात आपस में भिड़ गये़ बहस के बाद विनय झा ने बेल्ट से देवेंद्र सिंह पर हमला कर दिया.
इससे देवेंद्र का हाथ टूट गया. उसने रिम्स में इलाज कराया़ आरोप है कि विनय झा नशे में था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बकझक हुई़ इसके बाद विनय झा ने देवेंद्र सिंह पर हमला कर दिया़
शुक्रवार की देर शाम दोनों जवानों को लाइन हािजर कर िदया गया है. इधर लालू प्रसाद की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे सदर डीएसपी दीपक पांडेय ने कहा कि जिस समय जवानों के बीच मारपीट हुई, उस समय दोनों ड्यूटी में नहीं थे़ रिम्स परिसर में उनके बीच झगड़ा हुआ है़ लालू प्रसाद की सुरक्षा से इस झगड़े का कोई संबंध नहीं है़
