रांची : एचइसी ठेकाकर्मियों के वेतन भुगतान में होती है कमीशनखोरी : राणा

रांची : हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम सिंह ने कहा कि एचइसी प्रबंधन व ठेका कामगारों के बीच से बिचौलियों के साम्राज्य को खत्म करेंगे. एचइसी के सैकड़ों ठेका कामगारों का वेतन भुगतान झाड़ियों के बीच चुपके से किया जाता है. वहीं कमीशनखोरी भी होती है, जिसमें ठेकेदार से लेकर एचइसी के […]

रांची : हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम सिंह ने कहा कि एचइसी प्रबंधन व ठेका कामगारों के बीच से बिचौलियों के साम्राज्य को खत्म करेंगे.
एचइसी के सैकड़ों ठेका कामगारों का वेतन भुगतान झाड़ियों के बीच चुपके से किया जाता है. वहीं कमीशनखोरी भी होती है, जिसमें ठेकेदार से लेकर एचइसी के अधिकारी भी शामिल हैं. एचइसी प्रबंधन तो पूरा राशि वेतन के लिए ठेका कामगारों के वास्ते निर्गत करता है, लेकिन ठेका कामगारों तक पहुंचते-पहुंचते वह आधा हो जाता है.
उन्होंने कहा कि सीएमडी के निर्देश के बाद भी एफएफपी के कांट्रेक्टर सेल प्रभारी आना-कानी कर रहे हैं. श्री सिंह ने कहा कि अगर प्रबंधन इस पर कार्रवाई नहीं करता है और ठेका कामगारों के बैंक में वेतन का राशि नहीं भेजता है, तो यूनियन आगे की कार्रवाई करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >