मांडर : बस की चपेट में आने से बच्ची की हुई मौत, चार भाइयों की एकलौती बहन थी

एनएच-75 पर ब्रांबे चौक के निकट की घटना मांडर : एनएच-75 पर ब्रांबे चौक के निकट सिटी राइड बस की चपेट में आने से खुशनुमा परवीन उर्फ मुन्नी नामक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. घटना गुरुवार दोपहर करीब सवा दो बजे की है. पुलिस ने बस जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया […]

एनएच-75 पर ब्रांबे चौक के निकट की घटना
मांडर : एनएच-75 पर ब्रांबे चौक के निकट सिटी राइड बस की चपेट में आने से खुशनुमा परवीन उर्फ मुन्नी नामक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. घटना गुरुवार दोपहर करीब सवा दो बजे की है. पुलिस ने बस जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि खुशनुमा परवीन (पिता इदरीश अंसारी) सहेली के घर में खेल रही थी. अकेले ही खेलते-खेलते वह सड़क पर आ गयी.
इसी क्रम में तेज गति से मांडर से रांची की ओर जा रही सिटी राइड बस ने उसे चपेट में ले लिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. पुलिस उसे रेफरल अस्पताल ले गयी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पांच भाई-बहनों में एकलौती बहन खुशनुमा के पिता चान्हो के पंडरी ग्राम के रहनेवाले हैं. वर्तमान में वे सपरिवार ब्रांबे में किराये के मकान में रह रहे हैं. दो साल पहले सड़क दुर्घटना में वे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >